अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
चन्द्र प्रकाश अग्रहरि अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार जायसवाल बने महामंत्री
आशीष कुमार जायसवाल को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक कुड़वार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान कुड़वार व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। व्यापारियों ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारिक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से चन्द्र प्रकाश अग्रहरि को कुड़वार व्यापार मंडल का अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार जायसवाल को महामंत्री तथा आशीष कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और जिला वरिष्ठ महामंत्री इलियास खान की मौजूदगी रही। नवचयनित पदाधिकारियों का व्यापारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हितों की रक्षा करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए व्यापार मंडल प्रभावी भूमिका निभाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और व्यापारिक हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरो
सा दिलाया।