








अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
संगठन ने शिक्षक दिवस से पहले किया आयोजन, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र पहनाकर शिक्षकों का बढ़ाया मान
सुलतानपुर। जिला सुरक्षा संगठन सुलतानपुर की ओर से सिरवारा रोड स्थित एक निजी होटल में गुरुवार रात शिक्षक अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 23 चयनित शिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।
अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला और सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। राष्ट्र और समाज के निर्माण में गुरुजनों की भूमिका अतुलनीय है। बेहतर शिक्षक आने वाली पीढ़ी के चरित्र और भविष्य को आकार देते हैं।
जिला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक दिवस पांच सितंबर को मनाया जाता है, लेकिन चार सितम्बर को जन्माष्टमी पर्व होने के कारण संगठन ने दो दिन पहले तीन सितम्बर को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के साथ समाज को दिशा देने का कार्य करता है। संगठन सद्भाव, सुरक्षा और समन्वय के साथ शिक्षा एवं समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित करेगा।
महासचिव हाजी मो. इलियास खान ने कहा कि आने वाले समय में संगठन का विस्तार किया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों एवं राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं। मंच का संचालन आयुष चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम संयोजक आशीष कुमार अग्रवाल तथा सुन्दर लाल टंडन संरक्षक ने अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और शिक्षकों का आभार जताया। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कमल नयन पांडेय, प्रोफेसर राधेश्याम सिंह, डॉ. सलील श्रीवास्तव, डॉ. समीर पांडेय, ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ‘रवि’, डॉ. जितेंद्र उपाध्याय, राम विनय सिंह जी (पूर्व प्रधानाचार्य), अखिल बिहारी श्रीवास्तव, चित्रा श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल हामिद (प्रवक्ता GIC), डॉ. शाह नवाज आलम (असिस्टेंट प्रोफेसर, गनपत सहाय पीजी कॉलेज), डॉ. कुँवर प्रताप सिंह, हितेश मिश्रा (प्रवक्ता, जीव विज्ञान), डॉ. अब्दुल मन्नान, डॉ. एस.के. सिंह, प्रवीण मिश्रा, नवीन मिश्रा, दिलशाद हुसैन, आशीष कुमार शुक्ला, शिव प्रसाद वर्मा, संदीप कुमार श्रीवास्तव, सेराज अहमद खान और संतोष कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं और उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉ नैय्यर रज़ा ज़ैदी,संयोजक ज़ाहिद आब्दी, मीडिया प्रभारी अफ्तार अहमद, कार्यालय सचिव कुलदीप गुप्ता समेत पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महती योगदान दिया।