Homeउत्तर प्रदेशचांदी के आभूषण लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

चांदी के आभूषण लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

IMG 20261106 135032

IMG 20261106 WA0026अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर सुल्तानपुर

 

 

8.50 लाख रुपये के चांदी के गहने, तमंचा और कारतूस बरामद; वारदात में करीबी की साजिश आई सामने, एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की

 

 

 

 

सुल्तानपुर। चांदी के थोक व्यापारी से लाखों रुपये के आभूषण लूटने की वारदात का धनपतगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 8.50 लाख रुपये कीमत के 4 किलो 252 ग्राम चांदी के आभूषण, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि लूट की साजिश में व्यापारी का परिचित भी शामिल था, जिसने वारदात से पहले उसके आने-जाने की जानकारी लुटेरों को दी थी।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को हिमांचल मिश्रा अपने साथी लल्लन गिरि के साथ बाइक से चांदी के आभूषण बेचने जा रहे थे। इसी दौरान बटपरवा टीकर मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हिमांचल के सिर पर वार किया और चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद धनपतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लल्लन गिरि और राधेश्याम वर्मा ने दिल्ली में काम के दौरान परिचित हुए पंजाब निवासी सुरजीत सिंह संधू उर्फ चाचा के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। लल्लन ने हिमांचल के आने का रास्ता और समय सुरजीत को बताया। इसके बाद सुरजीत अपने एक अज्ञात साथी के साथ मौके पर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लल्लन गिरि और राधेश्याम वर्मा, निवासी ग्राम सेवरा, थाना धनपतगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने चांदी के आभूषणों के साथ चार लिफाफों में चांदी के नोट, दो राधा श्रृंगार, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, पीड़ित के पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बरामद किए हैं। मौके से मारुति इंटरप्राइजेज की बिल बुक और टैक्स इनवॉइस भी मिले हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह के प्रवेक्षण, क्षेत्रधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार एवं थाना प्रभारी धनपतगंज अंजू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अजय कुमार शुक्ला, राकेश कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल उमेश सिंह दीपक कुमार, कांस्टेबल आकाश मौर्य, मनीष सिंह समेत पुलिसकर्मियों की टीम ने की है । पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के लिए टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां