Homeउत्तर प्रदेशदानिश एजुकेशनल ग्रुप में शिक्षा के विकास का बड़ा संकल्प

दानिश एजुकेशनल ग्रुप में शिक्षा के विकास का बड़ा संकल्प

IMG 20261102 WA0094 IMG 20261102 WA0092 IMG 20261102 WA0091 IMG 20261102 WA0027 IMG 20261102 WA00341 IMG 20261102 WA0088 IMG 20261102 WA0031 IMG 20261102 WA0093फर्स्ट एडिटर। सुल्तानपुर उप्र।

 

 

डॉ. अब्दुल कदीर ने कहा—शिक्षा को दें पहली प्राथमिकता, शादियों की फिजूलखर्ची पर लगे लगाम

 

 

 

 

 

 

मशहूर फिल्मी शख्सियत मजरूह सुल्तानपुरी की जन्मभूमि ग्रामसभा गंजेहड़ी, थाना कुड़वार क्षेत्र स्थित दानिश एजुकेशनल ग्रुप में आयोजित शैक्षिक कार्यक्रम में कर्नाटक के बीदर स्थित शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कदीर ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सुधार को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा क्षेत्र के शिक्षाविदों ने शिक्षा के विकास पर विचार-विमर्श किया। डॉ. अब्दुल कदीर ने कहा कि समाज की पहली प्राथमिकता तालीम और तरबियत होनी चाहिए। जिस समाज का पैसा बच्चों की शिक्षा के बजाय शादियों की फिजूलखर्ची पर अधिक खर्च होता है, उसकी तरक्की प्रभावित होती है। उन्होंने निकाह सादगी से करने और शादी में होने वाले अनावश्यक खर्च को शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं को कारोबार से जोड़ने में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कम खर्च में निकाह करना सुन्नत के करीब है और सामाजिक बदलाव के लिए शादी के अवसरों पर होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने की पहल जरूरी है। शिक्षा और संस्कार से ही नई पीढ़ी का भविष्य मजबूत बनाया जा सकता है।

डॉ. अब्दुल कदीर ने दानिश एजुकेशनल ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान को पूर्ण शैक्षणिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा छह से दस तक का आवासीय विद्यालय शुरू करने की योजना की जानकारी दी। संस्थान के प्रबंधक मिर्जा इशराक बेग ने बताया कि 100 विद्यार्थियों की क्षमता वाला आवासीय भवन तैयार किया जा रहा है। इसी सत्र से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा और संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू करने का लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी बारहवीं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर सकें। डॉ. कदीर ने उत्तर प्रदेश और बिहार में शैक्षणिक संस्थानों के विस्तार, पढ़ाई बीच में छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने तथा हाफिजों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत शैक्षणिक संस्थान समाज में प्रेम, भाईचारे और तरक्की की बुनियाद हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं सफी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन अनीस अहमद खान ‘फूल बाबू’, इसौली विधायक एवं पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खान, उत्तर प्रदेश के पूर्व अपर गन्ना आयुक्त एवं हज सचिव डॉ. सुल्तान अहमद, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री इंसराम अली, लखनऊ की अबरार नगर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जमील खान, ऑल इंडिया मसाजिद काउंसिल के नायब सदर हाफिज अब्दुल रब मदनी, एआईएम एजुकेशनल ग्रुप के सचिव एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एम.एस. फरीदी, दानिश एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन मिर्जा इशराक बेग, निदेशक दानिश बेग, सैफ फरीदी, अकरम खान और रिजवान पप्पू,फर्स्ट एडिटर अखबार के समूह संपादक कलीम खान, अफ्तार अहमद, डॉ शाहनवाज आलम, एम एच खान अलगौरी सहित अन्य गणमान्य शख्सियतें मौजूद रहीं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां