Homeउत्तर प्रदेशचक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का यूपी में दिखेगा रौद्र रूप, 28 अक्टूबर से...

चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का यूपी में दिखेगा रौद्र रूप, 28 अक्टूबर से झमाझम बारिश के आसार

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

 

29-30 अक्टूबर को पूर्वी और मध्य यूपी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी, तेज हवाओं और वज्रपात के बीच 5 से 8 डिग्री तक गिरेगा तापमान

 

 

 

बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर हो रहा चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसके प्रभाव से 28 अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं, मेघगर्जन, वज्रपात और व्यापक बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर 29 और 30 अक्टूबर को देखने को मिल सकता है, जब पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं।

प्रेस नोट के मुताबिक, 26 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक शक्तिशाली होकर प्रचंड चक्रवाती तूफान तथा 27 अक्टूबर को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है।

मौसम तंत्र के 28 अक्टूबर की पूर्वाह्न तक आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को बापटला एवं विशाखापत्तनम के बीच पार करने की संभावना है। इस दौरान तूफान की अधिकतम निरंतर पवन गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इस चक्रवाती गतिविधि का असर उत्तर प्रदेश में भी महसूस किया जा सकता है। प्रभावित इलाकों में अधिकतम तापमान में औसतन 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। अचानक बदलते मौसम के बीच बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने कीIMG 20261027 WA0184 जरूरत है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां