Homeउत्तर प्रदेशधनतेरस पर देर रात चौक की सड़कों पर उतरे एसपी विनीत जायसवाल,सुरक्षा...

धनतेरस पर देर रात चौक की सड़कों पर उतरे एसपी विनीत जायसवाल,सुरक्षा व्यवस्था परखी

IMG 20261107 WA0003 IMG 20261107 WA0005 IMG 20261107 WA0004 1

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

बाजार में पैदल गश्त कर,पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश, व्यापारियों और आमजन से किया संवाद

 

 

 

सुल्तानपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार देर रात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने चौक बाजार पहुंच गए। एसपी को पुलिस बल के साथ सड़कों पर पैदल गश्त करते देख बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ दिखाई दी।

पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजार चौक में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुरेश नारायण मिश्रा समेत पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की मुस्तैदी और ड्यूटी पर तैनात जवानों की सतर्कता का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। एसपी की इस सक्रियता से पुलिस महकमे को स्पष्ट संदेश मिला कि त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां