Homeउत्तर प्रदेशमहात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प, DM ने दी...

महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प, DM ने दी गांधी जयंती की शुभकामनाएं

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार सुल्तानपुर में 2 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने जनपदवासियों को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

 

कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला , एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम, सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन सहित जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांधी जी के योगदान और उनके सत्य व अहिंसा के मार्ग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता, ईमानदारी और एकता ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।

 

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जनपदवासियों से आह्वान किया गया कि वे गांधी जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखें।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि गांधी जी के विचारों को व्यवहार में लाते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का समापन गांधी जी के सत्य और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने के संकल्प के IMG 20251002 WA0080IMG 20251002 WA0082IMG 20251002 WA0078

IMG 20251002 WA0056

साथ हुआ।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां