Homeउत्तर प्रदेशसर सैय्यद अहमद डे पर शिक्षा का पैगाम, तालीम को बताया तरक्की...

सर सैय्यद अहमद डे पर शिक्षा का पैगाम, तालीम को बताया तरक्की की बुनियाद

IMG 20261019 WA0127

IMG 20261019 WA0132 1 motion photo 3655026898060388112 motion photo 8122132564503012771

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर सुल्तानपुर

 

मेजर डॉ. मोहम्मद अली शाह का आह्वान—चटनी-रोटी खाकर गुजारा कर लें, लेकिन बच्चों की तालीम से समझौता न करें; अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट ने आयोजित किया भव्य सेमिनार

 

 

 

सुल्तानपुर। शहर के लोलेपुर स्थित सिरातुल मुस्तकीम पीजी कॉलेज में रविवार शाम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्थापक सर सैय्यद अहमद खान के यौमे पैदाइश के अवसर पर अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट सुल्तानपुर के तत्वावधान में अजीमुश्शान कार्यक्रम एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानवता की तरक्की पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मेहमान-ए-खास अंतरराष्ट्रीय टेडेक्स वक्ता मेजर डॉ. मोहम्मद अली शाह ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए केवल किसी एक कौम नहीं, बल्कि हर समुदाय और पूरी इंसानियत को तालीम पर तवज्जो देनी होगी। उन्होंने प्रेरक अंदाज में कहा कि चटनी-रोटी खाकर गुजारा करना पड़े, तो कर लें, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षा ही तरक्की, आत्मनिर्भरता और बेहतर समाज की बुनियाद है। गेस्ट ऑफ ऑनर शान मोहम्मद, कन्वीनर प्रोग्राम एंड मैनेजमेंट कमेटी, इंपार भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सर सैय्यद अहमद खान ने 1875 में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की थी, जो आगे चलकर 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना। उन्होंने आधुनिक वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देकर भारतीय समाज में शैक्षिक जागरूकता की नई राह खोली।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल करीम, फारूक अहमद,अजीजुर्रहमान, आफताब खान,अब्दुल गफ्फार, मोहर्रम अली, एम.एच. खान गौरी, अजीम किदवई एडवोकेट, एहसान अहमद मुन्ना,डॉ. शाहनवाज़ आलम,समाज सेवी गुफरान अहमद सैफी, हाजी मास्टर कमालुद्दीन,शकील अहमद,नोमान अहमद डॉ. सरदार मकसूद, डॉ हादी, मोहतशम रज़ा,प्रिंसिपल मोहम्मद मजीद, पत्रकार आमिल सिद्दीकी, अफ्तार अहमद, अरबाब अहमद, सरफराज अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग शामिIMG 20261019 WA0132ल हुए।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां