Homeउत्तर प्रदेशएडीजी सुजीत पांडेय सुल्तानपुर पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था पर की समीक्षा, जयसिंहपुर विस्फोट...

एडीजी सुजीत पांडेय सुल्तानपुर पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था पर की समीक्षा, जयसिंहपुर विस्फोट पर भी बोले

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुजीत पांडे बुधवार शाम को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों तथा आम जनता से संवाद किया।

मीडिया से बात करते हुए एडीजी पांडे ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शाम के समय पुलिस गश्त से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है और बदमाशों तथा छेड़खानी करने वालों में डर पैदा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत सुल्तानपुर में पूर्ण पेट्रोलिंग की जा रही है।

जयसिंहपुर विस्फोट की घटना पर एडीजी ने कहा कि इसमें लाइसेंस की सीमा से अधिक पटाखे रखे गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और सभी अवैध पटाखों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

इस दौरान, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शाहगंज पुलिस चौकी में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी, देवी प्रसाद सोनी, राजकुमार सोनी, भरत जी सोनी, विनय बरनवाल और कमल सोनी ने अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे का माला पहनाकर, अंग वस्त्र ओढ़ाकर और भामाशाह की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया।

एडीजी ने व्यापारियों से जनपद की सुरक्षा स्थिति और पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। प्रदेश महामंत्री त्रिपाठी ने सुल्तानपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बताया और कहा कि पुलिस हर त्योहार को सफलतापूर्वक संपन्न करा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं, जिनमें से एक कैमरा सड़क की ओर भी लगाया जा रहा है। त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह की कार्यशैली की भी प्रशंसा की।

अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज चौराहे से डाकखाना चौराहा, गल्ला मंडी और अस्पताल होते हुए बस अड्डे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद किया और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के पंपलेट वितरित किए।

पैदल गश्त के दौरान एएसपी अखण्ड प्रताप सिंह, सीओ सिटी सौरभ सामंत, नगर कोतवाल धीरज कुमार, एसआई वंदना अग्रहरि, शिवानन्द यादव, यशवन्त द्विवेदी, पंकज कुमार, रेखा देवी , मुख्य आरक्षी प्रताप विक्रम सिंह, नरेन्द्र मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी मौIMG 20251015 WA0122IMG 20251015 WA0121IMG 20251015 WA0120

जूद रहे।

Previous article
एडीजी सुजीत पांडे सुल्तानपुर पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था पर की समीक्षा, जयसिंहपुर विस्फोट पर भी बोले अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुजीत पांडे बुधवार शाम को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों तथा आम जनता से संवाद किया। मीडिया से बात करते हुए एडीजी पांडे ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शाम के समय पुलिस गश्त से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है और बदमाशों तथा छेड़खानी करने वालों में डर पैदा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत सुल्तानपुर में पूर्ण पेट्रोलिंग की जा रही है। जयसिंहपुर विस्फोट की घटना पर एडीजी ने कहा कि इसमें लाइसेंस की सीमा से अधिक पटाखे रखे गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और सभी अवैध पटाखों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। इस दौरान, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शाहगंज पुलिस चौकी में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी, देवी प्रसाद सोनी, राजकुमार सोनी, भरत जी सोनी, विनय बरनवाल और कमल सोनी ने अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे का माला पहनाकर, अंग वस्त्र ओढ़ाकर और भामाशाह की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। एडीजी ने व्यापारियों से जनपद की सुरक्षा स्थिति और पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। प्रदेश महामंत्री त्रिपाठी ने सुल्तानपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बताया और कहा कि पुलिस हर त्योहार को सफलतापूर्वक संपन्न करा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं, जिनमें से एक कैमरा सड़क की ओर भी लगाया जा रहा है। त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह की कार्यशैली की भी प्रशंसा की। अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज चौराहे से डाकखाना चौराहा, गल्ला मंडी और अस्पताल होते हुए बस अड्डे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद किया और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के पंपलेट वितरित किए। पैदल गश्त के दौरान एएसपी अखण्ड प्रताप सिंह, सीओ सिटी सौरभ सामंत, नगर कोतवाल धीरज कुमार, एसआई वंदना अग्रहरि, शिवानन्द यादव, यशवन्त द्विवेदी, पंकज कुमार, रेखा देवी,
Next article
संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां