अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। शुक्रवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन अमहट हवाई पट्टी पर हुआ। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इस दौरान विधायक कादीपुर राजेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, आयोजक विवेक तिवारी, एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी, नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव, सीओ सिटी सौरभ सामंत, नगर कोतवाल धीरज कुमार, इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह बंधुआ एसओ, एसआई वंदना अग्रहरि, पंकज कुमार, जितेन्द्र सिंह,ममता रावत, मुख्य आरक्षी नरेंद्र मिश्रा, राहुल सिंह, लेखपाल सदर अखिलेश सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
हवाई पट्टी पर पहुंचने के बाद धीरेंद्र शास्त्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके पश्चात वे कार द्वारा विजेथुआ महबीरन धाम के लिए रवाना हुए, जहां वे श्री राम भद्राचार्य से आशीर्वाद लेंगे। बागेश्वर धाम सरकार के आगमन से क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु उनके दर्शन और प्रवचन के लिए आतुर दिखाई दिए। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष बंदो
बस्त किए हैं।