Homeउत्तर प्रदेशछठ पूजा की तैयारी पूरी, सीता कुण्ड घाट दुल्हन की तरह सजा,25...

छठ पूजा की तैयारी पूरी, सीता कुण्ड घाट दुल्हन की तरह सजा,25 दरोगा, 50 से अधिक कांस्टेबल और ट्रैफिक टीम सुरक्षा में तैनात

IMG 20251027 WA0134

IMG 20251027 161416

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुल्तानपुर में छठ पूजा को लेकर सीताकुंड घाट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका प्रशासन और पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि डाला छठ के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया। गोमती नदी में स्नान के लिए लगभग 300 मीटर का क्षेत्र बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया गया है, क्योंकि यहां भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज शाम 5:27 बजे सूर्यास्त पर अर्घ्य दिया जाएगा और कल सुबह 6:08 बजे सूर्योदय होगा, जिसके बाद महिलाएं व्रत तोड़ेंगी।

अग्रवाल ने बताया कि शाम को 5 से 7 हजार और सुबह सूर्योदय के समय 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। उन्होंने 36 घंटे के निर्जल व्रत रखने वाली महिलाओं सहित सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाट पर स्वच्छता बनाए रखें और स्नान करते समय बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र से आगे न जाएं।

सीओ सिटी सौरभ सामंत ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छठ पूजा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का मुख्य ध्यान सीताकुंड घाट पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात प्रबंधन में कोई समस्या न आने देने पर है। सुरक्षा व्यवस्था में 25 दरोगा, 50 से अधिक कांस्टेबल और अन्य थानों से आए एसएचओ शामिल हैं। यातायात की पूरी टीम भी व्यवस्था संभालने में जुटीIMG 20251027 WA01261IMG 20251027 WA0125IMG 20251027 WA0124IMG 20251027 WA0131IMG 20251027 WA0130IMG 20251027 WA0129 है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां