Homeउत्तर प्रदेश“दण्ड से न्याय की ओर” अभियान के तहत में वाद-विवाद व निबंध...

“दण्ड से न्याय की ओर” अभियान के तहत में वाद-विवाद व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में “नए आपराधिक कानूनों (BNS, BNSS, BSA)” के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे NCL 2.0 अभियान के अंतर्गत आर.टी.सी. पुलिस लाइन सभागार में वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के संबंध में जागरूकता बढ़ाना और कानून की गहन समझ विकसित करना था।

 

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रशिक्षु आरक्षियों ने नए आपराधिक कानूनों की उपयोगिता, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा पर अपने विचार तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नए कानूनों के प्रावधानों, उद्देश्यों और समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता और विधिक समझ की अधिकारियों ने सराहना की।

 

अभियान के तहत जनपद के सभी थानों में नए कानूनों की प्रमुख धाराओं व प्रावधानों को सरल हिंदी में पोस्टर, हैंडबिल, ऑडियो-वीडियो क्लिप्स आदि माध्यमों से जनता तक पहुँचाया जा रहा है। साथ ही, ग्राम सभाओं, स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में नुक्कड़ सभा व सेमिनार आयोजित कर लोगों को जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, समयबद्ध जांच, डिजिटल साक्ष्य और महिला- बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

 

पुलिस द्वारा जनता से अपील की गई है कि वे नए आपराधिक कानूनों की जानकारी प्राप्त करें, अपराध नियंत्रण में सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 पर तुरंत संपर्क करें।

 

कार्यक्रम के दौरान नगर कोतवाल इंस्पेक्टर धीरज कुमार, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसमती, इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, इंस्पेक्टर अमित मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी व प्रशिक्षु आरक्षीIMG 20251102 WA0030IMG 20251102 WA0023IMG 20251102 WA0025IMG 20251102 WA0029IMG 20251102 WA0024IMG 20251102 WA0026IMG 20251102 WA0027IMG 20251102 WA0028 1मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां