Homeउत्तर प्रदेशगंदा नाला रोड अब 'श्री गुरु नानक देव मार्ग'

गंदा नाला रोड अब ‘श्री गुरु नानक देव मार्ग’

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

सुल्तानपुर में नगर पालिका बोर्ड ने डाकखाना चौराहा से जिला अस्पताल चौराहा तक के मार्ग का नाम बदलकर ‘श्री गुरु नानक देव मार्ग’ (जीएनडी रोड) कर दिया है। यह नामकरण रविवार को किया गया था। आज, 2 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सिख समाज द्वारा निकाली गई नगर कीर्तन शोभायात्रा के दौरान इस मार्ग का औपचारिक लोकार्पण किया गया।

 

जिला अस्पताल के सामने ‘पंच प्यारों’ ने पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में मार्ग का लोकार्पण किया। इसके बाद, डाकखाना चौराहा पर शिलापट्ट का फीता काटकर नगर पालिका की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

 

पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्षों से ‘गंदा नाला’ के नाम से प्रचलित इस मार्ग का नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही थी। इसी मांग पर नगर पालिका बोर्ड ने इस मार्ग का नाम ‘श्री गुरु नानक देव मार्ग’ (जीएनडी रोड) स्वीकृत किया है।

 

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी सर्वेश्वरवादी और सूफी संत थे, जिन्होंने मानवता को एक परमात्मा की उपासना का मार्ग दिखाया। उन्होंने हिंदू पंथ के सुधार के लिए कार्य किए और तत्कालीन राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक स्थितियों पर भी अपनी दृष्टि डाली। संत साहित्य में गुरु नानक देव जी उन संतों में से हैं जिन्होंने नारी को सम्मान दिया। उनके भजनों का संग्रह गुरु ग्रंथ साहिब में संवत् 1661 में किया गया है।

 

इस अवसर पर स्थानीय सभासद रमेश सिंह टिन्नू, सुशीला देवी, प्रवीण मिश्र, दिनेश चौरसिया, गिरीश कुमार मिश्र, अरशद हबीब, मनीष जायसवाल, संतोष चौधरी, राजू ‘पीको’ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आशीष जी, जगजीत सिंह छंगू, विजय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनमानस उ

IMG 20251102 WA0122

पस्थित रहा।IMG 20251102 WA0099 1

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां