Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली विस्फोट के बाद सुलतानपुर में अलर्ट, जिलेभर में पुलिस का सघन...

दिल्ली विस्फोट के बाद सुलतानपुर में अलर्ट, जिलेभर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान शुरू

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर। दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को सभी जिलों में सुरक्षा एवं सतर्कता का स्तर उच्चतम बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, होटलों, धर्मशालाओं, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया है।

 

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व लावारिस वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

सुलतानपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 या निकटतम थाने को दें। पुलिस प्रशासन ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से जिले में अमन-चैन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिIMG 20251110 WA0116IMG 20251110 WA0112IMG 20251110 WA0115 1IMG 20251110 WA0113IMG 20251110 WA0114IMG 20251110 WA0110IMG 20251110 WA0111IMG 20251110 WA0109कता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां