अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुलतानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो वांछित वाहन चोरों—अमरनाथ (42) और अरसनाल (23) को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया है।
घटना कामता गंज मोड़ बभनगवां रोड पर उस वक्त हुई, जब पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। वाहन चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दोनों अभियुक्तों से सामना होने पर उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हुई और दोनों को पैर में गोली लगने के बाद दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को थाना कोतवाली देहात में वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अमरनाथ और अरसनाल वांछित थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरनाथ के खिलाफ आजमगढ़ जिले के थाना बरदह और सरायमीर में मु.अ.सं. 229/2021, 11/2008 सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अरसनाल के खिलाफ शाहगंज जौनपुर में मु.अ.सं. 35/2023 व 331/2025 समेत कई आपराधिक मामले लंबित हैं।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दोनों का उपचार जारी है। चिकित्सकीय औपचारिकताओं के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा और गश्त भी बढ़ा


दी है।