अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
कर्नाटक के उडुपी जिले में भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को झकझोर देने वाला बड़ा खुलासा सामने आया है। जहाज निर्माण और पोत से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रोहित (29) और संतरी (37) सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, रोहित मालपे स्थित कोचीन शिपयार्ड में इंसुलेटर के पद पर कार्यरत था, जबकि संतरी केरल के कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड में काम करता था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि दोनों संवेदनशील जहाज निर्माण विवरण, पोत संख्या और अन्य गोपनीय डाटा व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी नंबरों पर भेज रहे थे।
कोचीन शिपयार्ड मालपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद करकला के सहायक पुलिस अधीक्षक हर्ष प्रियंवदा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 3 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना के खुलासे के बाद भारत के समुद्री ढांचे पर संभावित खतरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। वहीं, स्थानीय पुलिस भी भटपुरा गांव पहुंचकर आरोपियों के बैकग्राउंड की जांच में जु
ट गई है।