अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर 

सुलतानपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं उनकी फीडिंग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बीएलओ को शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को उनके बेहतरीन प्रयासों के लिए सराहा गया।
विधानसभा 188 सुलतानपुर के बूथ संख्या 259 की बीएलओ नसीम फातमा को गणना प्रपत्र फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने पर ERO-188 एवं एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी तथा AERO ममता नायक ने सम्मानित किया। उनके कार्य को मतदाता सूची के अद्यतन में महत्वपूर्ण योगदान बताया गया।
वहीं लम्भुआ तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लम्भुआ गामिनी सिगला ने बूथ संख्या 81 की बीएलओ रशमनी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने वाले बीएलओ ने कहा कि यह सम्मान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उनके दायित्व और समर्पण की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से ही वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर पा रहे हैं।