Homeउत्तर प्रदेशचर्चित चांदा अमन हत्याकांड, 60 घंटे बाद अंतिम संस्कार

चर्चित चांदा अमन हत्याकांड, 60 घंटे बाद अंतिम संस्कार

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

डीएम-एसपी की मांगों पर सहमति के बाद परिजन हुए राजी, चाचा ने दी मुखाग्नि

अमन यादव का अंतिम संस्कार उसकी हत्या के लगभग 60 घंटे बाद मंगलवार सुबह किया गया। परिजनों ने अपनी मांगों पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से आश्वासन मिलने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई।

 

 

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब अमन का शव घर पहुंचा, तो परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंत्येष्टि से इनकार कर दिया। वे जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। कई प्रशासनिक अधिकारियों की शुरुआती बातचीत विफल रही।

 

 

सोमवार देर शाम जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह साढ़ापुर गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से वार्ता की, जिन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। डीएम और एसपी के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

 

 

मंगलवार सुबह चांदा के शाहपुर के समीप गोमती नदी के तट पर स्थित देवाढ़ घाट पर अमन यादव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के चाचा राम यज्ञ यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान साढ़ापुर गांव और अंत्येष्टि स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें कई थानों के जवान शामिल थे।

 

 

यह घटना बीते 6 दिसंबर को चांदा थाना क्षेत्र में हुई थी। अमन यादव का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पहले ही मयंक यादव और शिवम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सोमवार तड़के एक अन्य आरोपी दीपक यादव उर्फ राका को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मामले में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

 

 

निलंबित होने वालों में चांदा थाना के प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक चुन्नू लाल, मुख्य आरक्षी शंहशाह, आरक्षी अनुराग और आरक्षी दिनेश रावत शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवा

ई की जा रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां