Homeउत्तर प्रदेशप्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए विधायक विनोद सिंह, नववर्ष की...

प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए विधायक विनोद सिंह, नववर्ष की दी मुबारकबाद

जिला पंचायत सभागार में हुई संवाद बैठक, शहर जाम, रिंग रोड, गोमती नदी पुल और पत्रकार कार्यालय जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

 

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़

सुल्तानपुर

 

नववर्ष 2026 के अवसर पर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से जिले के पत्रकारों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनका हालचाल जाना। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान विधायक विनोद सिंह ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने जिले से जुड़ी कई ज्वलंत जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इनमें प्रमुख रूप से शहर में बढ़ती जाम की समस्या, पटरी दुकानदारों के समुचित पुनर्वास, पत्रकारों के लिए स्थायी कार्यालय की व्यवस्था, गोमती नदी पर शहर क्षेत्र में पुल निर्माण, शहर के आसपास से रिंग रोड निर्माण का प्रस्ताव, अवैध टैक्सी स्टैंडों पर सख्त कार्रवाई तथा शहर की सड़कों के चौड़ीकरण जैसे मुद्दे शामिल रहे।

विधायक विनोद सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के समग्र विकास के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। प्रेस वार्ता को सकारात्मक और सार्थक बताया गया।

 

इस मौके पर अरबाब अहमद खान, सरफराज, एस. अहमद समेत कई वरिष्ठ पत्रकार मौIMG 20260104 WA0063IMG 20260104 WA0056IMG 20260104 WA0059IMG 20260104 WA0065जूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां