अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कोतवाली देहात, गोसाईगंज और कोतवाली नगर थाना परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें भूमि और राजस्व विवाद से जुड़ी रहीं, जिससे जमीनी विवादों की गंभीरता एक बार फिर सामने आई।
कोतवाली देहात थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार लंभुआ प्रांजल त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने की। यहां प्राप्त कई प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। कार्यक्रम में लेखपाल, कानूनगो सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
वहीं थाना गोसाईगंज में प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें उपनिरीक्षक गुलाब चंद सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में कोतवाली नगर थाना परिसर में वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र राज की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। हालांकि, राजस्व से जुड़े मामलों की अधिकता के बावजूद वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों की अनुपस्थिति से कई फरियादी मायूस नजर आए। अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दि


लाया।