अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में युद्ध व संकट जैसी परिस्थितियों से निपटने का लाइव अभ्यास, प्रशासन–पुलिस–आपदा एजेंसियों का दिखा बेहतर समन्वय
नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस-2026 एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल एवं ब्लैकआउट अभ्यास’ का व्यापक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। अभ्यास के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह मौजूद रहे।
मॉक ड्रिल में युद्ध अथवा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अमला, पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन दल, नगर पालिका परिषद सहित विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ लाइव अभ्यास प्रस्तुत किया। ब्लैकआउट की स्थिति, घायलों के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, आग बुझाने और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शित किया गया।
अग्निशमन विभाग द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और आम नागरिकों को संकट काल में “क्या करें और क्या न करें” की विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को जरूरी दस्तावेज, प्राथमिक चिकित्सा किट, राशन, पानी, टॉर्च व मोबाइल चार्ज रखने, अफवाहों से बचने, सरकारी सूचना पर भरोसा करने और संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल से आमजन में जागरूकता बढ़ती है और किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को कम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपी गई थी, जिन्होंने कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया।
मॉक ड्रिल के दौरान एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी, नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव, रा नि इन्द्र प्रताप सिंह, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, सीएमओ डॉक्टर भारत भूषण, एसीएमओ डॉक्टर लाल जी, ई ओ लाल चंद सरोज, डीआईओ धीरेन्द्र कुमार यादव, एक्ससीएन अश्वनी कुमार, एसडीओ सुनील कुमार,अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक शफीक अहमद खान, विनय सेन, आशीष कुमार तिवारी, आसिफ अंसारी हैदर अली बेग,ज़िला सुरक्षा संगठन के मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, अरबाब अहमद, सिफात उल्ला समेत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के सदस्य









मौजूद रहे।
