अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर 




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के कुशल नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन मुस्कान” ने एक बार फिर मानवीय और संवेदनशील पुलिसिंग की प्रभावी मिसाल पेश की है। थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम बरुई निवासी 12 वर्षीय अनुभव सिंह और 11 वर्षीय कृष्णा पाठक उर्फ नन्हू के स्कूल जाने के लिए घर से निकलने के बाद लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर राम कृष्ण चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए व्यापक खोज अभियान शुरू किया। आधुनिक पुलिसिंग, स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन और सतत गश्त के माध्यम से महज तीन घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली और गोसाईगंज पुलिस की तत्परता, सजगता व संवेदनशीलता की मुक्त कंठ से सराहना की। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय, उप निरीक्षक प्रमोद मिश्रा, हरिश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी महेश कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार रावत, सत्यानन्द पासवान, राकेश कुमार यादव सहित आरक्षी रोहित सिंह, अमित सिंह यादव, अनिश कुमार, भूपेन्द्र सिंह और सुनील कुमार यादव की अहम भूमिका रही। ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत की गई यह त्वरित कार्रवाई न केवल बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती है।