Homeउत्तर प्रदेशUGC बिल 2026 के खिलाफ सवर्ण समाज का बिगुल, सुल्तानपुर बैठक में...

UGC बिल 2026 के खिलाफ सवर्ण समाज का बिगुल, सुल्तानपुर बैठक में “काला कानून” घोषित

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘कक्कू’ बने यूजीसी काला कानून हटाओ अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक, ब्लॉक से प्रदेश तक आंदोलन का ऐलान

 

 

सुलतानपुर। यूजीसी बिल 2026 को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार को दरियापुर स्थित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं ब्राह्मण नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘कक्कू’ के कैंप कार्यालय पर सवर्ण समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और विचारधाराओं से जुड़े बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति एवं ध्वनि मत से यूजीसी बिल 2026 को “सवर्ण समाज के लिए काला कानून” घोषित करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

बैठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘कक्कू’ को “यूजीसी काला कानून हटाओ अभियान” का राष्ट्रीय संरक्षक घोषित किया। बैठक को संबोधित करते हुए कक्कू पाण्डेय ने केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल 2026 समाज को भाई-भाई से लड़ाने की साजिश है। यह कानून केवल सवर्ण समाज ही नहीं, बल्कि पिछड़े और अनुसूचित वर्गों के बीच सामाजिक संतुलन को भी नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने इसे शिक्षा सुधार के नाम पर सामाजिक विभाजन का औजार बताया।

सभा में प्रयागराज में शंकराचार्य के शिष्य पर प्रशासन द्वारा किए गए कथित बल प्रयोग की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

बैठक में यूजीसी काला कानून के विरोध में ब्लॉक, तहसील, जिला और प्रदेश स्तर तक व्यापक जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही ध्वनि मत से ऋषभ मिश्रा को अभियान का अध्यक्ष चुना गया। बैठक ने स्पष्ट संकेत दिया कि यूजीसी बिल 2026 को लेकर सवर्ण समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा सड़क से सदन तक गूंज IMG 20260127 WA0113IMG 20260127 WA0110IMG 20260127 WA0109IMG 20260127 WA0114IMG 20260127 WA0112 1सकता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां