अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
30 युवाओं ने रक्तदान कर दी शहीदों को दी सच्ची श्रद्धांजलि,40 वीर जवानों की स्मृति में आयोजन; 22 फरवरी को विधिक सेवा प्राधिकरण लगाएगा मेगा कैंप
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 वीर जवानों की सातवीं बरसी पर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. मिश्र तथा ब्लड बैंक प्रभारी प्रो. डॉ. संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 30 राष्ट्रवादियों ने रक्तदान कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों और समाजसेवियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया। संस्थापक निजाम खान ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी सेवा है और इससे समाज में सहयोग व संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।
आयोजन के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को दीवानी प्रांगण में आयोजित होने वाले मेगा कैंप के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।इन्होंने ने किया रक्तदान निज़ाम अहमद खान, सुफियान खान , अबरार अहमद खान, अनिल कुमार निर्मल, राज कोरी, अभय दत्त उपाध्याय, अजय कुमार पाल , सर्वेंद्र मिशा, मो0 शाहिद खान, प्रधान अंसार खान, हेमंत कुमार यादव , इंद्रसेन यादव, आदम हुसैन,मो0 सिराज, गुल मुहम्मद, मो0 सुल्तान सलाहुद्दीन खान, अमानत खान, मुफ्ती अब्दुल्ला अंजुम ,योगेश कुमार यादव दिव्यांश सिंह,विनय पाण्डेय,राकेश कुमार शुक्ला,प्रदीप यादव,रंजीत कुमार,राजमणि यादव,पंकज यादव, एहतेशाम खान ,महमूद आदि महादानियों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।ब्लड बैंक के अनुराग पाण्डेय,अनुराग गुप्ता,विजय चौधरी, धर्मेंद्र यादव,सुशील ,संजू, प्रधमुन सिंह,देव नाथ पूजा विनय आदि ने रक्तदान महादान शिविर में सहयोग किया।इस मौके पर अनीस अहमद, सरदार गुरुप्रीत सिंह,सुलतान महमूद कैफ़ी इस्लाम खान पप्पू आदि मौजू





द रहे।