Homeउत्तर प्रदेशडीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा ने किया सुलतानपुर का दौरा कानून व्यवस्था...

डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा ने किया सुलतानपुर का दौरा कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों पर की समीक्षा

IMG 20260225 WA0113IMG 20260225 WA0111IMG 20260225 WA0112अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

अयोध्या रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन बर्मा ने बुधवार को सुलतानपुर जिले का दौरा किया। सुलतानपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस सोमेन बर्मा ने अयोध्या डीआईजी का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला जिला दौरा था। पुलिस लाइन पहुंचने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारू निगम और अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान डीआईजी बर्मा ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस की आगामी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और यहां दोबारा आकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने जिले की कार्यप्रणाली की सराहना भी की।

दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेषकर होली और रमजान, के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा करना था। डीआईजी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा निर्धारित 10 प्राथमिकताओं पर सख्ती से काम किया जाएगा, जिनमें अपराध नियंत्रण सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने जिले में महिला पुलिस अधिकारियों (पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर) के नेतृत्व में हो रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। डीआईजी बर्मा ने कहा कि वर्तमान अधिकारी और उनकी टीमें मल्टीपल लेयर इंटेलिजेंस और ग्राउंड नेटवर्क पर बेहतरीन काम कर रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस लगातार आपराधिक नेटवर्कों को ध्वस्त करने में जुटी है। आने वाले समय में जिले में अपराध के ग्राफ में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिIMG 20260225 WA0107IMG 20260225 WA0108लेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां