अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
तहसीलदार सदर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम ,राजस्व विभाग के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
जनपद सुलतानपुर के तहसील सदर सभागार में लेखपाल व पूर्व जिला अध्यक्ष लेखपाल संघ अशोक कुमार सिंह के सम्मान में 28 फरवरी 2026 को भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी ने की, नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव, धर्मेन्द्र यादव मंच पर उपस्थित रहे।जबकि मंच का संचालन आर.के. जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया।
समारोह में तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, तहसील मंत्री सर्वेंद्र पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र, अखिलेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी, इंद्रजीत यादव, हरिओम सिंह, राजस्व निरीक्षक अयोध्या सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, वासुदेव तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रिंकू पाल जिला महामंत्री, लेखपाल अमित सिंह, पंकज सिंह, निलेश सिंह, अखिलेश सिंह रईस खान, दिव्यानी सिंह, प्रवीन यादव,प्रज्ञा सिंह, संदीप सिंह, फर्स्ट एडिटर अंग्रेज़ी,हिंदी दैनिक समाचार पत्र के ज़िला संवाददाता अफ्तार अहमद सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। वक्ताओं ने अशोक कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह भावनात्मक माहौल में सं











पन्न हुआ।