ज़िला सुरक्षा संगठन एवं सामाजिक संगठनों की सतत निगरानी और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से हर क्षेत्र में बनी रही शांति, नागरिकों ने भाईचारे के साथ खेली होली
एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर में बुधवार को होली का त्योहार शांतिपूर्ण और धूमधाम से मनाया गया। सुबह आठ बजे से ही लोग टोलियों में रंग खेलने के लिए निकल पड़े। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों में उत्साह बढ़ता गया। पुलिस ने त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की।
नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों जैसे शाहगंज, बाधमंडी, डाकखाना, अस्पताल रोड, रूद्र नगर, दरियापुर, राहुल चौराहा, विवेक नगर और शास्त्री नगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जमकर होली खेली गई। चौक और ठठेरी बाजार में ‘कपड़ा फाड़ होली’ खेलते हुए लोग देखे गए। नगर पालिका की ओर से कई स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए गए थे, जहां डीजे की धुन पर होलियारे नाचते-गाते रहे।
त्योहार के दौरान शहर में भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा भी निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को शहर के चौक घंटाघर से यह शोभा यात्रा निकाली। सीताकुंड घाट के पास मंदिर पर भी लोगों ने होली खेली। सुबह से ही बच्चे पिचकारी लेकर निकले और एक-दूसरे पर जमकर रंग डाला। महिलाएं और युवतियां भी इस उत्सव में पीछे नहीं रहीं। होली की बधाइयों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तकनीक का व्यापक प्रयोग किया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों और संवेदनशील इलाकों की लाइव मॉनिटरिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह लगातार पर्यवेक्षण करते रहे।क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत, जयसिंहपुर राम कृष्ण चतुर्वेदी, बल्दीराय आशुतोष कुमार, लंभुआ ऋतिक कपूर, कादीपुर विनय गौतम, ट्रैफिक सुनील कुमार सिंह और थाना प्रभारी कोतवाली नगर संदीप राय, गोसाईगंज राम आशीष उपाध्याय, कोतवाली देहात धर्मवीर सिंह, बंधुआ प्रमोद कुमार, कुड़वार तरुण पटेल, धम्मौर रजत पाण्डेय, धनपतगंज अंजू मिश्रा, बल्दीराय नारद मुनि सिंह, हलियापुर वंदना अग्रहरि, लंभुआ धीरज कुमार, चांदा अमित मिश्रा आदि अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त पर रहे।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रही। जिले के सभी मुख्य चौराहों, बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में ‘फुट पेट्रोलिंग’ की और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी। पुलिस ने लोगों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की, ताकि त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
जिला सुरक्षा संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने भी पर्व को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज़िला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव, महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान, संयोजक आशीष अग्रवाल, राधे श्याम गुप्ता, मीडिया प्रभारी एवं वार्ड अध्यक्ष अफ्तार अहमद सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
पुलिस और नागरिकों के सहयोग से पूरे जिले में भाईचारे का संदेश देखने को मिला। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई, जिससे कहीं भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में








संपन्न हुआ।