डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 151 शिकायतों में 35 का मौके पर निस्तारण
अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, राजस्व मामलों में मौके पर जांच कर समाधान कराने के निर्देश
सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर की तहसील सदर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी भी मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं व शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों में तत्काल मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 151 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सीएमओ डॉ भारत भूषण, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर संदीप राय, कानून गो कटका अयोध्या सिंह, इन्द्र प्रताप सिंह,थाना बंधुआ प्रभारी प्रमोद कुमार, धनपतगंज अंजू मिश्रा, धम्मौर रजत पाण्डेय, कुड़वार तरुण पटेल, उप निरीक्षक नियाज़ खान गोसाईगंज, पंकज कुमार अमहट चौकी प्रभारी, हरि शंकर शर्मा कूरेभार, राहुल यादव वन विभाग, सीडीपी नगर ममता नायक, एक्सईएन अश्वनी कुमार वर्मा, बीडीओ श्रीकान्त तिवारी कूरेभार,नीलिमा गुप्ता कुड़वार, दिव्या सिंह दूबेपुर समेत जिला स्तर के अधिका






री मौजूद रहे।