Homeउत्तर प्रदेशईद व राम नवमी को लेकर नगर कोतवाली में पीस कमेटी की...

ईद व राम नवमी को लेकर नगर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

 

सीओ सिटी सौरभ सामंत बोले—ईद की नमाज़ ईदगाह या मस्जिद के अंदर ही अदा करें, सड़क पर नमाज़ की अनुमति नहीं; डीजे व जुलूस के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य

 

 

 

 

सुलतानपुर में आगामी त्योहार ईद और राम नवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर कोतवाली में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सिटी सौरभ सामंत ने की, जबकि नगर कोतवाल इंस्पेक्टर संदीप राय भी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग, धर्मगुरु और समिति के सदस्य शामिल हुए।

सीओ सिटी सौरभ सामंत ने कहा कि सभी त्योहार शासन के दिशा-निर्देशों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार ही मनाए जाएं। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन, जुलूस या कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईद की नमाज़ केवल ईदगाह या मस्जिद के अंदर ही अदा की जाएगी, सड़क पर नमाज़ की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि डीजे और लाउडस्पीकर के उपयोग में ध्वनि नियंत्रण नियमों का पालन करना होगा। निर्धारित मानकों के विपरीत डीजे बजाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नगर कोतवाल इंस्पेक्टर संदीप राय ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

चेयर मैन नगर पालिका परिषद परवीन अग्रवाल ने सभी से अपील किया कि सभी लोग मिल जुलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और ईद के दिन शाम को 4 बजे से 6 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में ईद मिलन समारोह आयोजित होगा। जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

बैठक में मरकज मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद उस्मान खान, मौलाना कसीम कासमी, जिला सुरक्षा संगठन के महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान, संयोजक आशीष अग्रवाल,मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, अरबाब अहमद, जावेद अहमद,हैदर अब्बास, अज़ादार हुसैन,अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, शफीक खान,गुलाम मोइनुद्दीन, इसरार अहमद उर्फ मजनू प्रधान,दिनेश चौरसिया सभासद, एमएच खान गौरी एडवोकेट, सिराज अहमद भोला, हिमांशु मालवीय,रिजवान अहमद पंचोपीर,जफर उल्ला समेत दर्जनों समाजसेवी व पीस कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने त्योहारों को शांति व आपसी सहयोग के साथ मनाने काIMG 20260311 WA00922IMG 20260311 WA0082IMG 20260311 WA0075IMG 20260311 WA0084IMG 20260311 WA0089IMG 20260311 WA0086IMG 20260311 WA0078 संकल्प लिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां