अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
अफवाहों व भड़काऊ पोस्ट से दूर रहने की अपील, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
सुल्तानपुर। आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने की, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाबू राम सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों ने सभी समुदायों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक/भड़काऊ पोस्ट से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका व संबंधित विभागों को ईदगाह, मस्जिद, मंदिर और जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की योजना भी बनाई गई है।
इस अवसर पर एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी ,एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह, एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन, सीओ सिटी सौरभ सामंत, सीओ कादीपुर विनय गौतम, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार,थाना प्रभारी कोतवाली नगर संदीप राय, बंधुआ प्रमोद कुमार, कोतवाली देहात धर्मवीर सिंह, हलिया पुर वंदना अग्रहरि, लंभुआ धीरज कुमार, चांदा अमित मिश्रा, शिवगढ़ चन्द्र भान वर्मा, धनपतगंज नन्द लाल,जयसिंह पुर प्रमोद मिश्रा, कूरेभार संदीप त्रिपाठी, बल्दीराय नारद मुनि सिंह, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त, शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ इमाम जामा मस्जिद, मौलाना उस्मान खान, मौलाना कसीम कासमी, जिला सुरक्षा संगठन के महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान, मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह, मीडिया प्रभारी अफतार अहमद, जावेद अहमद, अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, एमएच खान गौरी, हैदर अब्बास, अजादार हुसैन, गुलाम मोईनुद्दीन, जफर उल्ला, रिजवान अहमद,जैसे गणमान्य नागरिक भी बैठक में उ





पस्थित रहे।