अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
इलाहाबाद–फैजाबाद बाईपास स्थित भुलकी के निजी विद्यालय में रुके, बोले—“आप लोगों का प्यार और सम्मान जीवनभर याद रहेगा”
सुल्तानपुर। पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. मसूद अहमद शुक्रवार को अपने गृह जनपद टांडा जाते समय इलाहाबाद–फैजाबाद बाईपास स्थित भुलकी चौराहे के पास एक निजी विद्यालय में रुके। यहां उन्होंने अपने पुराने साथियों, शिक्षकों और परिचितों और गणमान्य व्यक्तियों से स्नेहिल मुलाकात की। लंबे समय बाद हुई इस भेंट के दौरान माहौल आत्मीयता से भर गया और सभी ने पुरानी यादों को ताज़ा किया।
डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि सुल्तानपुर से उनका विशेष लगाव रहा है और यहां के साथियों से मिला स्नेह व सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने कहा, “आप लोगों से जो प्यार और सहयोग मिला है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे क्षण जीवन में ऊर्जा देते हैं और आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।”
इस दौरान मौजूद लोगों ने भी पूर्व शिक्षामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ बिताए दिनों को याद किया। बातचीत के दौरान शिक्षा, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के अंत में सभी ने एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त की और डॉ. मसूद अहमद ने जल्द फिर मिलने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सईद अहमद चांद,अनीस अहमद,अकरम बेग एडवोकेट, डॉक्टर अल्लाह नेवाज,डॉक्टर कमालुद्दीन, आमिल किदवई, जमील अंसारी, एडवोकेट इमरान अहमद, गफ्फार अली,मोहम्मद फैसल,मोहम्मद दानिश, हाजी अनीस अहमद करोमी,नन्हे फौजी, हाफिज अरमान, जुनैद अहमद आदि


मौजूद रहे।