अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
संवेदनशील इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
आगामी गंगा दशहरा एवं बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं चिन्हित इलाकों में पैदल गश्त और रूट मार्च किया। अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों तथा कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर पालिका एवं संबंधित विभागों को कुर्बानी स्थलों के आसपास विशेष साफ-सफाई, चूने का छिड़काव तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और लगातार गश्त जारी रखने को कहा गया।
रूट मार्च के दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से संवाद कर दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रूट मार्च के दौरान एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया, एसडीएम सदर उत्तम तिवारी, सीओ सिटी सौरभ सामंत, ईओ लाल चन्द्र सरोज, XEN अश्वनी कुमार वर्मा, एसडीओ खूब लाल,इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान, सब इंस्पेक्टर अविनाश चन्द्र, संजय राय, पंकज कुमार, विनोद पटेल समेत भारी पुलिस बल मौ


जूद रहा।