अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
खैराबाद अन्नू चौराहा से कर्बला घासीगंज तक सीनाजनी, नौहा व मातम के बीच निकला जुलूस, पुलिस सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, सामाजिक संगठनों ने भी निभाई अहम भूमिका
सुल्तानपुर। जनपद में 10वीं मोहर्रम (यौमे आशूरा) का पर्व पूरी अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल में मनाया जा रहा है। शुक्रवार को शिया समुदाय का पारंपरिक जुलूस खैराबाद स्थित अन्नू चौराहा से शुरू हुआ। जुलूस में शामिल अकीदतमंद “या हुसैन” की सदाओं के साथ नौहाख्वानी, सीनाजनी और मातम करते हुए हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अकीदत पेश कर रहे थे।
जुलूस अपने निर्धारित मार्ग अन्नू चौराहा, बांध, मंडी चौराहा और दरियापुर तिराहा से होकर कर्बला घासीगंज पहुंचकर सम्पन्न होगा। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी रही तथा लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर जुलूस की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह एवं सीओ सिटी सौरभ सामंत के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान, शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर छोटे लाल सहित पुलिस बल पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात संचालन पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
जुलूस में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। ज़िला सुरक्षा संगठन के महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान, संयोजक आशीष अग्रवाल, ज़ाहिद आब्दी, अज़ादार हुसैन,मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, जावेद अहमद, अपराध निरोधक समिति के सचिव अमर बहादुर सिंह, अलीमुद्दीन, हाजी निसार अहमद गुड्डू, जलील अहमद, अनवर अहमद, शानू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मोहर्रम के अवसर पर अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण आयोजन में अपना योगदा





न दिया।