अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
लम्भुआ, मोतिगरपुर और जीआरपी क्षेत्र की तीन लूट की घटनाओं का पर्दाफाश
सुलतानपुर। जनपद में लगातार हो रही लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए थाना लम्भुआ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अपाचे बाइक से लूटपाट करने वाले अंतरजनपदीय हथियारबंद गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि 24 जून 2026 को लम्भुआ क्षेत्र में दंपत्ति से तमंचे के बल पर चेन, पर्स और वीवो मोबाइल लूटने की घटना के खुलासे के दौरान पुलिस ने पिलखिनी तिराहे के पास से पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस, आशुतोष पाण्डेय और शिवा यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जीआरपी सुलतानपुर क्षेत्र और मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं से हुई लूट की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की दो चेन, एक लॉकेट, वीवो मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा तीनों मामलों से संबंधित कुल 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ने नई अपाचे बाइक खरीदकर साथियों के साथ गैंग बनाया था और सुनसान स्थानों पर महिलाओं व दंपत्तियों को निशाना बनाकर तमंचे के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दि

या है।