अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
टॉप-10 अपराधियों, गैंगस्टर, गोवध और धर्मांतरण अधिनियम से जुड़े लंबित मुकदमों की प्रगति पर मंथन, अभियोजन और विवेचना में बेहतर समन्वय पर जोर
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं न्यायालयों में लंबित महत्वपूर्ण अभियोगों की प्रभावी पैरवी को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले की संवेदनशील आपराधिक घटनाओं, लंबित मुकदमों और न्यायालयों में चल रहे मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी चारु राम निगम ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए।
बैठक में पॉक्सो एक्ट के मामलों को प्राथमिकता देते हुए पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर दिया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों में लंबित गंभीर मामलों, जनपद के चिन्हित टॉप-10 अपराधियों से जुड़े मुकदमों, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज अभियोगों तथा गोवध निवारण अधिनियम के मामलों की न्यायालयीन प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही गैंगस्टर एक्ट और गुण्डा एक्ट से संबंधित लंबित अभियोजन स्वीकृतियों एवं अन्य प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी चारू निगम ने कहा कि विवेचना इकाई और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मजबूत साक्ष्यों के साथ प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि अपराधियों को शीघ्र दंड मिले और आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह, अभियोजन अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौ


जूद रहे।