Homeउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने सावन मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण,...

डीएम व एसपी ने सावन मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, जनवारीनाथ धाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, सफाई, चिकित्सा, सीसीटीवी और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

 

 

 

 

सुलतानपुर। आगामी श्रावण मास एवं सावन मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जनवारीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सावन मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सतत गश्त, सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी विभागों के समन्वय से सावन मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण वातावरण में दर्शन-पूजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

स्थलीय निरीक्षण के दौरान एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर समेत कई विभागों के अधिका

IMG 20260717 WA0070IMG 20260717 WA0071IMG 20260717 WA0065IMG 20260717 WA0069 1

री मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां