अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
तहसील सदर में एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया की अध्यक्षता में जनसुनवाई, राजस्व व पुलिस विभाग को समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश
सुल्तानपुर। तहसील सदर सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में कुल 163 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 20 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 143 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, विकास कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एडीएम प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में नवागत एसडीएम गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रभात चंद्र पाण्डेय, नगर पालिका परिषद के ईओ लाल चन्द्र सरोज, बीडीओ कूरेभार श्रीकांत तिवारी, कानूनगो इंद्रप्रताप सिंह, अयोध्या सिंह, राम पाल मिश्रा, आर.के. जितेंद्र सिंह सहित लेखपाल, राजस्वकर्मी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के 


निर्देश दिए।