अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
जमीनी विवादों में पुलिस-राजस्व विभाग का बेहतर समन्वय जरूरी—एसपी; संयुक्त टीम से स्थलीय जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुलतानपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना बंधुआकला पहुंचकर विभिन्न विवादों एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों की जनसुनवाई की। इस दौरान एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पुलिस व राजस्व अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि एवं जमीनी विवादों से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग आपसी समन्वय के साथ निष्पक्ष एवं गहन जांच करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
एसपी ने विशेष रूप से ऐसे मामलों पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए, जिनमें मौके पर जाकर स्थलीय जांच अथवा निरीक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए और स्थलीय स्थिति की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
समाधान दिवस में एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले में निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता का विशेष ध्या

न रखा जाए।