Homeउत्तर प्रदेशफायरिंग कांड का खुलासा: 12 बोर तमंचे के साथ 19 वर्षीय शिवम...

फायरिंग कांड का खुलासा: 12 बोर तमंचे के साथ 19 वर्षीय शिवम राजभर गिरफ्तार

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में राजन गौतम पर चली थी गोली

 

 

 

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरावां में 23 सितंबर को राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल राजन गौतम का लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है और पुलिस के मुताबिक उनकी हालत सामान्य है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम राजभर पुत्र मनोज राजभर, निवासी ग्राम सरावां के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। बरामद तमंचे और कारतूस के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

घटना को लेकर परिजनों की तहरीर पर अखण्डनगर थाने में चन्दन राजभर, शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच आगामी ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर पहले से रंजिश चल रही थी और पूर्व में भी विवाद हो चुका था।

पुलिस ने शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दोनों वांछित आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किIMG 20260926 WA0081

या गया ।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां