Homeउत्तर प्रदेशIPS अदीबा नोमान बनीं प्रेरणा की मिसाल, झांसी में मिली पहली पोस्टिंग

IPS अदीबा नोमान बनीं प्रेरणा की मिसाल, झांसी में मिली पहली पोस्टिंग

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। शिक्षा की ताकत और बेटियों के हौसले की जीती-जागती मिसाल बनीं सुल्तानपुर की होनहार बेटी अदीबा नोमान। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्हें झांसी में आईपीएस अधिकारी के रूप में पहली तैनाती मिली है। जैसे ही यह समाचार सामने आया, जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई, खासकर बेटियों में एक नया जोश और आत्मविश्वास देखने को मिला।अदीबा नोमान ने दसवीं तक की पढ़ाई सुल्तानपुर के स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट स्कूल से की और 11वीं-12वीं की शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और समाजशास्त्र में एमए किया। उनकी इस सफलता के पीछे उनके पिता नोमान सिद्दीकी और मामू गुफरान सैफी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। परिजनों ने कहा कि अदीबा ने उनकी मेहनत और विश्वास को साकार कर दिखाया है।राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन सुल्तानपुर ने भी अदीबा को बधाई देते हुए कहा कि वह जिले की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। संगठन ने वर्ष 2022 में भी उन्हें सम्मानित किया था। संगठन हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता है।आईपीएस अदीबा नोमान आज न सिर्फ जिले की शान, बल्कि देशभर की बेटियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बन गई हैं

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां