अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत बल्दीराय थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बल्दीराय क्षेत्र के मु0अ0सं0 214/2025 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र रामनिहाल यादव निवासी पूरे हरिवंश, रैचा और मुकेश मिश्रा पुत्र शत्रुघन प्रसाद निवासी पूरे सरयू पंडित, रैचा को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने 29 जुलाई 2025 की रात 10:38 बजे सिंघनी तिराहा, थाना बल्दीराय क्षेत्र से धर दबोचा। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से एक टिल्लू पंप (हैलेक्स), एक इनवर्टर (माइक्रोटेक), और एक मोनो ब्लॉक पंप बरामद किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजदेव यादव, हेड कांस्टेबल पवन यादव, कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार और विशाल यादव शामिल रहे। पकड़े गए अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।