Homeउत्तर प्रदेशराघवेंद्र प्रताप सिंह बने सुलतानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश दुबे...

राघवेंद्र प्रताप सिंह बने सुलतानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश दुबे महासचिव निर्वाचित, पहली बार दो महिला अधिवक्ता भी टीम में शामिल

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

सुलतानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम बुधवार देर शाम घोषित कर दिए गए। कटावां गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद पर सवा दो सौ वोटों के अंतर से शारदा प्रसाद मिश्र को हराया। महासचिव पद पर गत वर्ष के रनर रहे दिनेश दुबे ने अजय सिंह पप्पू को पराजित किया।इस चुनाव में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। पहली बार दो महिला अधिवक्ताओं ने बार की टीम में जगह बनाई। पुष्पलता मौर्य सह सचिव प्रशासन और रेखा गुप्ता कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजयी हुईं।अन्य पदों पर हरीश्वर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रणव द्विवेदी उपाध्यक्ष, अनिल कुमार मिश्र सह सचिव खुर्शीद क्लब, विजय कुमार पांडेय सह सचिव पुस्तकालय निर्वाचित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी में अशोक कुमार शुक्ल, जयप्रकाश मिश्र, मनीष तिवारी और अशोक सिंह विसेन विजयी रहे। कनिष्ठ कार्यकारिणी में रेखा गुप्ता, कुलदीप पाठक, राजेश कुमार और ज्ञानेश्वर द्विवेदी ने जीत हासिल की।चुनाव में कुल 16 पदों के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम घोषित होते ही दीवानी न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। विजेताओं के समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाया और मिठाइयां बांटीं। सैकड़ों अधिवक्ता समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।यह चुनाव जातीय ध्रुवीकरण से परे हटकर कई वर्षों बाद संपन्न हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां