Homeउत्तर प्रदेशहज-2026 के लिए अग्रिम धनराशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू,20 अगस्त तक...

हज-2026 के लिए अग्रिम धनराशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू,20 अगस्त तक 1.52 लाख रुपये जमा करना अनिवार्य, समय पर कार्यवाही न होने पर चयन निरस्त होगा

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर  न्यूज़ सुल्तानपुर

सुलतानपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी कि हज-2026 के लिए चयनित यात्रियों की अग्रिम जमा धनराशि ऑनलाइन जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सचिव/कार्यालय प्रमुख अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चयनित हज यात्रियों को 1,52,300/- रुपये की अग्रिम धनराशि 20 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यह धनराशि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट या संबंधित बैंक की शाखाओं में भी ऑनलाइन जमा की जा सकती है।

धनराशि जमा कराने के बाद यात्रियों को आवश्यक प्रपत्र जैसे- स्वघोषणा पत्र, पासपोर्ट की प्रति, चिकित्सीय प्रमाणपत्र आदि निर्धारित तिथि तक हज समिति कार्यालय, लखनऊ में जमा करने होंगे। समय से कार्यवाही न करने पर चयन निरस्त भी किया जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी 18760 चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से आवंटित कवर नंबर व अन्य विवरण प्राप्त किए जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां