Homeउत्तर प्रदेशविकसित भारत@2047 पर विचार गोष्ठी व संवाद कार्यक्रम छात्रों-शिक्षकों-चिकित्सकों और...

विकसित भारत@2047 पर विचार गोष्ठी व संवाद कार्यक्रम छात्रों-शिक्षकों-चिकित्सकों और पत्रकारों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

IMG 20250911 WA0149IMG 20250911 WA0150IMG 20250911 WA0178IMG 20250911 WA0162अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुलतानपुर। शासन के निर्देश पर विकसित भारत@2047 की अवधारणा को लेकर जिले में विचार गोष्ठी और संवाद कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस दुर्गा चरन मिश्र, सेवानिवृत्त आईएफएस भारत लाल, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अशोक कनौजिया, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, केएनआईटी के प्रो. सुशील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आईएएस रिदम आनंद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का पहला चरण केएनआईटी सभागार में आयोजित हुआ, जहां दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता और मोमेंटो देकर किया गया। गोष्ठी में छात्रों व शिक्षकों ने शिक्षा सुधार, तकनीकी नवाचार, स्वच्छता, मोबाइल व इंटरनेट पर नियंत्रण, गुरुकुल पद्धति, पर्यावरण संरक्षण और स्पोर्ट्स स्कूल जैसी विषयों पर सुझाव दिए। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को अपने सुझाव क्यूआर कोड के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

दूसरे चरण में मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में संवाद हुआ। चिकित्सकों ने दवाओं को सस्ता करने, मेडिकल उपकरणों का स्वदेशी निर्माण, आयुष विभाग को मजबूत करने, मेडिकल शिक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने और मरीजों की ट्रीटमेंट हिस्ट्री चार्ट तैयार करने जैसे सुझाव प्रस्तुत किए।

 

अंतिम चरण में कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया संवाद हुआ। इस दौरान पत्रकारों ने साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय, मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार, कर ढांचा सुधार और किसानों व बुनकरों की समस्याओं पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सुझाव रखने वालों में

पत्रकार आशीष त्रिपाठी, नितिन श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, अंकित राय,मनोराम पांडेय, दर्शन साहू, अफ्तार अहमद सोनू(फर्स्ट एडिटर), आशुतोष मिश्रा, अरबाब अहमद अल हयात और राजदेव शुक्ल ने भविष्य की चुनौतियों और सुझावों को सामने रखा। करीब घंटे भर चली इस प्रेस वार्ता में मिले सुझावों को संकलित कर टीम अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हुई।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां