अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर 


50 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा, 14.15 करोड़ के ऋण वादों में समझौता
शनिवार को जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 50,822 मामलों का निपटारा किया गया।
परिवार न्यायालय में 173 वैवाहिक वादों और 15 प्रीलिटिगेशन मामलों का समझौता हुआ। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने 82 एक्सीडेंट क्लेम पिटीशन का निपटारा किया। स्थायी लोक अदालत ने विद्युत और बीमा के 7 वादों को निस्तारित किया।
बैंक वसूली से जुड़े 2,095 प्रीलिटिगेशन मामलों में 14 करोड़ 15 लाख 57 हजार 875 रुपये के ऋण वादों का समझौता हुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने 3,852 वाद निपटाए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 1,610, स्मृति चौरसिया ने 483, मुक्ता त्यागी ने 351 और मयूरेश श्रीवास्तव ने 472 वादों का निस्तारण किया।
सुल्तानपुर जिलाधिकारी और उनके अधीन कार्यरत पीठासीन अधिकारियों ने 18,124 मामले निपटाए। अमेठी जिलाधिकारी और उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने 21,155 वादों का निस्तारण किया।