अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर 


उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत सुलतानपुर में महिला सशक्तिकरण बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्डप्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त सिंह ने पुलिस लाइन से रवाना किया।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान महिला आरक्षियों को सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराना था।
महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न टोल-फ्री नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता नंबर 112 और चाइल्डलाइन 1098 शामिल हैं। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति का यह आयोजन सुलतानपुर पुलिस की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करना है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम ने कल मिशन शक्ति के पांचवे क्रम का शुभारंभ किया था। इसी क्रम में आज जागरूकता के लिए महिला बाइक रैली निकाली गई है। इसके माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि महिला और बेटियां कही भी आने जाने में अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।