अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुलतानपुर, 26 सितम्बर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, ग्यारहवीं शरीफ़, राजापुर के गौसाबाद शरीफ़ का उर्स जश्ने ग़ौसुल वरा और दीपावली जैसे बड़े पर्वों को शांति व सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने को लेकर थाना गोसाईगंज परिसर में जिला सुरक्षा संगठन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने की।
बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा हुई। प्रभारी निरीक्षक ने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित हो। साथ ही ज़िला सुरक्षा संगठन के सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, जिला सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे और समाज में शांति व भाईचारे की मिसाल कायम करेंगे।
बैठक में ज़िला सुरक्षा संगठन के जुनीर अहमद, आशीष कुमार वर्मा, मोहम्मद याहिया, हरीलाल सोनी, एहसान उल्लाह, कारी अब्दुल हलीम, मोहम्मद इमरान खान, माता प्रसाद दुबे एडवोकेट, वकील अहमद, सुरेश बहादुर वर्मा, शिव शंकर व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि आने वाले सभी त्योहार शांति, सद्भाव और सौहार्द के साथ सम्पन्न
होंगे।