अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर


सुल्तानपुर में ड्रोन को लेकर शहर से गांव तक लोग डरे हुए हैं। लोग भय के कारण रातों को जाग कर काट रहे हैं। गुरुवार की रात शहर के बीचो बीच चौक के आसपास कई मोहल्लो में ड्रोन देखा गया जिसका वीडियो बनाकर व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
बता दें कि कोतवाली नगर के घने सर्राफा बाजार में बीती रात ड्रोन नजर आने से व्यापारियों में हड़कम्प मच गया था।
सर्राफा कारोबारियों ने ड्रोन का वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया पर सामने आया था। यह ड्रोन रामलीला मैदान, मेजरगंज, चौक और घंटाघर के बीच “लाल हरी लाइट” जलते नजर आया था। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में भी पिछले पंद्रह दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को इस प्रकार की सूचनाएं आ रही हैं। कंट्रोल रूम और 112 पर भी ऐसी सूचना आ रही है। जनता से मेरा अनुरोध है इस प्रकार की अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। इस समय सरकार द्वारा विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कई सारे सर्वे कराए जा रहे जो ड्रोन से किए जाते हैं। हो सकता है यह ड्रोन उसी कड़ी में सर्वे करने आए हों जिसको लेकर लोग भयभीत हो रहे हों। इससे भयभीत होने की जरुरत नहीं है। जहां पर भी ड्रोन दिखने की सूचना आई है वहां किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है अभी तक। मेरी जनता से स्ट्रांग अपील है इस पर ध्यान न दें महज ये कोरी अफवाह है।