Homeउत्तर प्रदेशइत्तेहाद-ए-मिल्लत कानफ्रेंस का आयोजन, उलमा एक मंच पर पंजाब बाढ़ पीड़ितों की...

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कानफ्रेंस का आयोजन, उलमा एक मंच पर पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद पर चर्चा, नशे से दूर रहने की अपील

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर सुल्तानपुर।

 

 

सुल्तानपुर में रविवार को अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट द्वारा एक निजी मैरिज लॉन में ऐतिहासिक इत्तेहाद-ए- मिल्लत कानफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुस्लिम समाज के सभी वर्गों के उलमा एक मंच पर एकत्रित हुए। यहां पंजाब में आई बाढ़ आपदा के पीड़ितों की मदद पर चर्चा की गई और सहायता कार्य की शुरुआत भी की गई।

 

 

इस अवसर पर मौलाना उस्मान खान, मौलाना मताहरुस्सलाम, मौलाना कसीम कासमी, मौलाना मोहम्मद अहमद वारसी प्रिंसिपल जामे अरबिया, मौलाना सैय्यद आसिफ नकवी और मौलाना वसी मोहम्मद सहित कई उलमा मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज को आगे ले जाने और एक बेहतर समाज बनाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन आमिल सुल्तानपुरी ने किया।

अधिवक्ता मोहर्रम अली ने मीडिया से बातचीत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को पहले खुद को स्थापित करना है और शिक्षा के क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है। उन्होंने जोर दिया कि स्वस्थ रहने पर ही प्रगति संभव है, इसलिए नशे और बुरी आदतों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान दें, क्योंकि शिक्षा से ही दीन और दुनिया दोनों में सफलता मिलेगी।

इसी क्रम में अजीमुर्रहमान खान ने पंजाब में आई भयानक बाढ़ का जिक्र किया, जिसे 100 साल बाद आई सबसे भीषण बाढ़ बताया। उन्होंने बताया कि इस आपदा में कई लोग बेघर हो गए थे और उनके पास खाने को कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मौजूद सभी धनी व्यक्तियों, व्यापारियों और वकीलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इंसानियत के नाते, बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के, सभी बाढ़ पीड़ितों की खाने-पीने से लेकर कपड़ों तक हर संभव मदद की।

जमाते इस्लामी हिन्द के जिलाध्यक्ष हाजी कमालुद्दीन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुरान घर में होने और आखिरी रसूल का कलमा पढ़ने के बावजूद मुस्लिम समाज बुराइयों का शिकार है। उन्होंने नशे और अन्य बुराइयों में लिप्त होने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि समाज पर उंगलियां उठ रही हैं। उन्होंने मुसलमानों से देश में खड़े होकर ‘मीनार-ए-नूर’ बनने का आह्वान किया, चेतावनी दी कि यदि वे नहीं सुधरेंगे तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक सफ़दर रजा, सपा नेता शकील अहमद, एडवोकेट शबीहुल हसनैन, डॉ. हादी रजा, एडवोकेट माशूक अली, अजीम किदवई, आफताब अहमद,ओसामा खान, इसरार अहमद वारसी शायर, अज़ादार हुसैन, सईद अहमद, अरबाब अहमद,अहले बैत इंतेजामिया कमेटी सिराज अहमद भोला, गुलाम मोईनुद्दीन, रियाज़ अहमद लड्डू,नौशाद अहमद, हैदर अब्बास, माजिद अहमद प्रिंसिपल,मौलाना सुहैल आदि IMG 20250928 WA0090IMG 20250928 WA0134IMG 20250928 WA0123IMG 20250928 WA0088IMG 20250928 WA0120IMG 20250928 WA0132IMG 20250928 WA0066IMG 20250928 WA0092मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां