सईद अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
जनपद के विभिन्न थानों में अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश
फर्स्ट एडिटर।सुल्तानपुर।
जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कोतवाली देहात, गोसाईगंज और कोतवाली नगर थाना परिसरों में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान सबसे अधिक मामले भूमि और राजस्व विवाद से जुड़े सामने आए, जो क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख समस्या को दर्शाता है। कोतवाली देहात थाना परिसर में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा, लेखपाल और कानूनगो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं थाना गोसाईगंज में एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां थाना प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय, उपनिरीक्षक अनिल यादव तथा राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में कोतवाली नगर थाना परिसर में एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां नगर कोतवाल संदीप कुमार राय, क्राइम इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान, एसएसआई जितेन्द्र राज सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए जनता से सहयोग की


अपील की।